पुंछ में शहीद हुए 5 जवानों की शहादत पर शिवसेना का बयान, कहा- 5 के बदले 25 आतंकियों का सिर कुचलना चाहिए

मुंबई, अक्टूबर 12। जम्मू कश्मीर में स्थानीय लोगों के कत्ले आम और जवानों की शहादत को लेकर शिवसेना ने कड़ी नाराजगी जताई है। अपने मुखपत्र सामना में छपे एक आर्टिकल में शिवसेना ने कहा है कि घाटी में इससे पहले कि हमारे 5 जवानों का खून सूख जाए, उससे पहले आतंकियों से इसका 5 गुना बदला लिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि सोमवार को पुंछ इलाके में एनकाउंटर के दौरान हमारे 5 जवान शहीद हो गए थे।

Recommended Video

    Poonch Encounter: Gajjan Singh की 4 महीने पहले हुई थी शादी, शहीदों को सलाम | वनइंडिया हिंदी
    Shiv sena

    5 गुना आतंकियों को उतारा जाए मौत के घाट- शिवसेना

    शिवसेना ने पुंछ में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा है, "जब तक हमारे 5 जवानों की जान लेने वाले आतंकिोयं को कुचला नहीं जाएगा, तब तक भारतीयों के मन को शांति नहीं मिलेगी, इससे पहले कि सुरनकोट मुठभेड़ में मारे गए पांचों सैनिकों का खून सूख जाए, बदले में 25 आतंकियों को मौत के घाट उतारना चाहिए।"

    घाटी में डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है- शिवसेना

    शिवसेना का कहना है कि घाटी में जब से आर्टिकल 370 को खत्म किया गया है, तभी से पाकिस्तान के हमदर्दों का हौंसला बढ़ गया है। शिवसेना ने सीधे-सीधे जम्मू कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा है। शिवसेना का कहना है कि घाटी में आतंकी ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि जिससे गैर मुस्लिम धर्मों के लोगों में दहशत पैदा हो और वो घाटी में प्रवेश ना करें।

    घाटी में स्थानीय लोगों और सेना पर हो रहे हैं आतंकी हमले

    आपको बता दें कि कश्मीर में पिछले एक हफ्ते के अंदर आतंकी गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ी हैं। पिछले कुछ दिनों में घाटी के अंदर 7 स्थानीय नागरिकों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया तो वहीं सोमवार को पुंछ के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया था। इस हमले में हमारे 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिक पुंछ के चमरेर इलाके के जंगल में आतंकियों की तलाशी का अभियान चला रही थी। बदले में पिछले 24 घंटे के अंदर सेना ने 6 आतंकियों का सफाया कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+