25 मार्च 2021: एक क्लिक में पढ़िए देशभर की आज की बड़ी खबरें
नई दिल्ली: देश में जहां एक तरफ पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज है। दूसरी तरफ एक बार फिर आतंकियों ने कश्मीर में सेना पर प्राण घातक हमले को अंजाम दिया है। इधर, महाराष्ट्र की राजनीति में रोजाना कुछ नया बवाल हो रहा है। बिहार की सियासत भी इन दिनों उफान पर है। ऐसे में आज 25 मार्च को देशभर में क्या कुछ बड़ा घटनाक्रम हुआ है, पढ़िए सिर्फ एक नजर में...

श्रीनगर में सेना पर आतंकी हमला
घाटी में एक बार फिर आंतकियों ने सेना पर घात लगातार हमला किया है। इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा शामिल है। हमला श्रीनगर के लावापोरा इलाके में किया गया, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 घायल है। पढ़िए पूरी खबर...
TMC नेता का भड़काऊ बयान
बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच TMC नेता ने भड़काऊ बयान दिया है। टीएमसी नेता शेख आलम ने कहा कि अगर भारत के 30 प्रतिशत मुसलमान एकजुट हो जाएं तो भारत में 4 नए पाकिस्तान बन सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...
हाईकोर्ट पहुंचे परमबीर सिंह
मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह सुप्रीम कोर्ट से मिली इनकार के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए गृह मंक्षी अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर...
26 मार्च को बिहार बंद का किया ऐलान
बिहार विधानसभा में हुए हंगामे के बाद आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा। पढ़िए पूरी खबर...
पुलिस पर फायरिंग कर कुख्यात बदमाश फरार
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए हाई रिस्क अपराधी कुलदीप फज्जा को उसके साथी छुड़ाकर ले गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...
मानहानि केस में कंगना को राहत
एक्ट्रेस कंगना रानौत के बयान से खफा गीताकार जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें अब अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट से कंगना को राहत मिली है। क्या था पूरा मामला पढ़िए खबर...
जानिए कैसा रहेगा होली पर मौसम
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक के मौसम का बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि होली से पहले दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं हैं। वहीं और राज्यों में कैसा मौसम रहने वाला पढ़िए पूरी खबर...












Click it and Unblock the Notifications