Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में 24,879 नए मामले, 487 लोगों की गई जान
नई दिल्ली: अनलॉक के बाद से भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता रहा है। जिस वजह से अब रोजाना 23-24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौजूदा वक्त में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े सात लाख से ज्यादा हो गई है। कोरोना के केस बढ़ने की वजह टेस्टिंग का बढ़ना भी माना जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 24879 मामले सामने आए हैं, साथ ही 487 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7,67,296 हो गई है। जिसमें से 4,76,378 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 21,129 लोगों की मौत हुई है। इस वजह से अब देश में एक्टिव केस की संख्या 2,69,789 ही है।
टेस्टिंग भी बढ़ी
मार्च में कोरोना वायरस जब शुरू हुआ था, तो टेस्टिंग की संख्या को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। उस दौरान 15 हजार टेस्ट रोजाना पूरे देश में होते थे। अब तीन महीने बाद टेस्टिंग को लेकर देश में बड़ा सुधार हुआ है। जिस वजह से बुधवार को 2,67,061 सैंपल की जांच हुई। इसके साथ ही 8 जुलाई तक देश में 1,07,40,832 सैंपल की जांच हो चुकी है।
क्या है दुनिया का हाल?
वहीं पूरी दुनिया में अब तक 1,21,70,570 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। जिसमें 552,112 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7,069,283 लोग ठीक हो चुके हैं। इस वजह से अब एक्टिव केस की संख्या 45,49,175 के आसपास ही है। मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है, जहां 31 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications