कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 मरीजों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बेंगलुरु, मई 3। कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण लगातार मरीजों की जान जा रही है। अलग-अलग राज्यों से मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। इस बीच कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के चामराजनगर जिला अस्पताल में बीती रात 24 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। इनमें से कुछ कोरोना मरीज भी बताए जा रहे हैं।
Recommended Video

देर से अस्पताल पहुंची ऑक्सीजन की सप्लाई
दरअसल, जिस अस्पताल में ये हादसा हुआ है, उसे बेल्लारी से ऑक्सीजन की सप्लाई होनी थी, लेकिन सप्लाई में देरी हुई, जिसके बाद 24 मरीजों की मौत हो गई। हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। बताया जा रहा है कि, जिन मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें अधिकतर वेंटिलेटर पर थे। इस हादसे के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीएम ने घटना को लेकर जिला अधिकारी से मांगी जानकारी
इस घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पाा ने चामराजनगर के जिला अधिकारी से बात की है और घटना की पूरी जानकारी ली है। वहीं मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक आपातकालीन कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। इस घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मिनिस्टर सुरेश कुमार ने कहा है कि अभी हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कोरोना से कर्नाटक का हाल बेहाल
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कालाबुर्गी के केबीएन अस्पातल में भी ऑक्सीजन की कमी से चार मरीजों की मौत हो गई थी। पिछले एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान गई है। कर्नाटक में कोरोना का संक्रमण भी बहुत तेजी से फैल रहा है। कर्नाटक में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 16 लाख को पार कर गई है। वहीं रविवार को राज्य में कोरोना के 37 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे और 217 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications