Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीते 24 घंटे में 3 राज्‍यों में हुईं 3 जघन्‍य हत्‍याएं, रोंगटे खड़े कर देगी ये हैवानियत से भरी दास्‍तां

देश भर में पिछले 24 घंटों में तीन ऐसी वारदातें हुईंं है जिसने हर किसी को दहला कर रख दिया है। तीन राज्‍यों में 3 लड़कियों की हत्‍या करते हुए हैवानियत की सारी हदें दरिंदों ने पार कर कर दी हैं।

3 heinous murders

3 heinous murders in 3 states: पिछले 24 घंटे में देश के तीन राज्‍यों में रोंगटे खड़े कर देने वाली तीन हैवानियत से भरी अपराध की घटनाएं सामने आई। तीन राज्‍यों के तीन अगल-अलग शहरों में हुई 3 जघन्‍य हत्‍याओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकर ताज्‍जुब होगा कि ये तीनों ही घटनाएं देश के तीन बड़े राज्‍यों की तीन राजधानियों की हैं। इन घटनाओं में लड़कियों की हत्‍या करते हुए कथित अपराधियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। तीन राज्‍यों में हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदातों के बारे में आइए जानते हैं।

इन तीन जघन्‍य हत्‍याओं में एक मामला तो 2022 में दिल्‍ली में हुए श्रृद्धा वालकर केस से काफी मिलता हुआ है। जिसमें श्रृद्धा के लिव-इन-पार्टन आफताब पूनावाला ने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके हत्‍या कर दी थी, उसके बाद दिल्‍ली के कई इलाकों में बॉडी के टुकड़ाे को फेंका था।

लिव-इन पार्टनर के शरीर के टुकड़े करके कुकर में उबाला

ये दिल दहला देने वाली घटना महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई की है। जहां पर 56 वर्षीय मनोज साने ने अपनी लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी। लिव-इन पार्टनर की हत्‍या करने के बाद उसने उसकी बॉडी के 20 टुकड़े कर दिए और उसके अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला और फिर उन्हें निपटाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में डाल दिया।

पकड़े जाने पर पुलिस को अरोपी ने बताया कि सरस्वती वैद्य ने आत्महत्या की है। जब उसे पता चला कि उसने आत्‍महत्‍या कर ली है तो उसकी बॉडी को निपटाने के लिए उसने उसे कूकर में उबाला। पुलिस ने बताया कि 2014 में सरस्वती मनोज संपर्क में आए थे और उसके बाद साथ रहने लगे वो कुछ साल बोरीवली में रहे। कोर्ट ने आरोपी को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि ये भी खबर है कि दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी।

नाबालिग का रेप किया और सिर कुचलकर हत्‍या की

वहीं दूसरी हिला देने वाली घटना उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ केे इंदिरा नगर के तकरोही की है। जहां एक युवक ने 14 साल की नाबालिग लड़की का बालात्‍कार किया और फिर उसे पीट-पीट कर मार डाला। इस लड़के की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 7 जून को दोपहर तकरोही में पीड़िता के घर में घुस गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घर पर मारने के बाद घर से भागने से पहले शाहिद ने नाबालिग के शव को उसके कमरे के पंखे से लटका दिया था। लड़की की मां जब आई त शाहिद बरामदे में खड़ा था जब मां ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो धक्‍का देकर भा गया। पिता ने पुलिस ने आरोपी शाहिद पर बालात्‍कार और हत्‍या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस को अंदेशा था जताया है कि लड़की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड ने उसी के फ्लैट पर मारा

तीसरा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से समाने आया है। जिसमें 25 साल की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी की उसके लवर ने हत्‍या कर दी। लड़की तेलंगाना के गोदावरीखानी की रहने वाली थी। उसका नाम आकांक्षा विद्यासर है वो बेंगलुरू में कोडिहल्ली में जीवनभीमा नगर में एक महिला के साथ शेयरिंग अपार्टमेंट में रहती थी। पहले अकांक्षा हैदराबाद में कंपनी में काम कर रही थी जहां पर उसकी दोस्‍ती दिल्‍ली के रहने वाले अर्पित से हुई और पुलिस के अनुसार दोनों में प्‍यार हो गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अर्पित अक्सर बेंगलुरु उसके पास आता था और वीकेंड पर उसके घर पर ही रुकता था। किसी बात पर उनकी कहा-सुनी हो गई जिसके बाद कथित तौर पर आकांक्षा का गला दबाया। ऐसा सीन क्रिएट करने की कोशिश की कि आंकाक्षा ने आत्‍महत्‍या की है।

आकांक्षा को जब उसके दोस्‍तों ने बेहोश जानकर उसे अस्‍पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और उसने वारदात की जगह से अर्पित का मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया। पुलिस के अनुसार अर्पित ने गुस्‍से में आकर आकांक्षा का गला घोंट कर मार दिया और उसकी बॉडी को सीलिंग फैन से लटका दिया ताकी लोगों को लगे कि आकांक्षा ने आत्‍महत्‍या की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी अर्पित को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Mumbai Mira Road Murder Case: मुंबई में Live in Partner के टुकड़े Cooker में उबाले | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+