मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा सहायता प्राप्त शेल्टर हाउस में 24 गायों की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक साथ 24 गायों की मौत का मामला सामने आया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ये सभी गाए सरकार द्वारा सहायता प्राप्त शेल्टर हाउस में रह रही थी, जहां इनकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी गाए जहरीला खाना खाने की वजह से मर गई हैं। यह शेल्टर हाउस मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में है। वहीं इस घटना के बारे में जानवारों के डॉक्टर का कहना है कि जो बीमार गाए थीं उनका इलाज कर दिया गया है, लेकिन हम अभी तक यह नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर इन गायों को फूड प्वाइजनिंग कैसे हुई है।













Click it and Unblock the Notifications