कांग्रेस के 23 शीर्ष नेताओं ने पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर लिखा पत्र, नरेंद्र मोदी-भाजपा का माना लोहा

नई दिल्ली। कांग्रेस में नए नेतृत्व और बड़े स्तर पर बदलाव को लेकर पहली बार पार्टी के भीतर से बड़ी आवाज उठी है। 2014 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी का पतन लगातार जारी है और इसके बाद से पार्टी अपनी वापसी नहीं कर पाई है। इस बीच पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर शीर्ष से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की बात कही है। जिन 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उसमे पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कई कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, मौजूदा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इन लोगों ने पार्टी के भीतर उपर से लेकर नीचे तक बड़े बदलाव की वकालत की है।

Recommended Video

    Congress में बदलाव की मांग तेज, पार्टी नेताओं ने Sonia Gandi को लिखा पत्र | वनइंडिया हिंदी
    sonia

    पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने पत्र में भाजपा के उदय की बात को स्वीकार किया है और इस बात को माना है कि देश के युवा ने निर्णायक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना वोट दिया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि लोगों का भरोसा पार्टी में घटा है और युवाओं का भी पार्टी के प्रति विश्वास कम हुआ है, जोकि गंभीर चिंता का विषय है। जानकारी के अनुसार यह पत्र कुछ दिन पहले सोनिया गांधी को लिखा गया है, जिसमे बड़े स्तर पर पार्टी के भीतर सुधार की वकालत की गई है।

    पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के लिए पूर्णकालिक और प्रभावी नेतृत्व की वकालत की है, जोकि ना सिर्फ लोगों को दिखाई दे बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भी ही, पार्टी को नया रूप देने में वह नेता प्रभावी साबित हो। इस पत्र पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कपिल सिबल, मनीष तिवारी, शशि थरूर और विवेक तनखा के हस्ताक्षर हैं। इन नेताओं ने पार्टी के भीतर शीर्ष से लेक नीचे तक बड़े बदलाव की वकालत की है।

    इसके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य, सीडब्ल्यूसी के सदस्य मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, राजेंद्र कौर भट्टल, एम वीरप्पा मोईली, पृथ्वीराज चव्हाण, पीजे कूरियन, अजय सिंह, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, पूर्व पीसीसी चीफ राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, बिहार में चुनाव प्रचार प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, दिल्ली के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी इस पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।

    बता दें कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के कार्यकाल के एक साल पूरे होने के बाद अब पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग तेज हो गई है। हालांकि अभी सोनिया गांधी तब तक कांग्रेस की कमान संभालेंगी जब तक पार्टी को नया अध्यक्ष नहीं मिल जाता। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने जा रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। कोरोना संकट को देखते हुए यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही जाएगी, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। ऐसी आशंका है कि कांग्रेस की यह मीटिंग 'जूम' के माध्यम ने न होकर डिजिटल प्लेटफार्म 'वेबएक्स' के माध्यम होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+