National Space Day: अब से 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस', केंद्र का एलान
केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया है। इसी दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। साथ ही लैंडर 'विक्रम' ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए रोवर 'प्रज्ञान' को उतारा।
इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि इस ऐतिहासिक मिशन के नतीजे से आने वाले सालों में मानव जाति का फायदा होगा।

इसमें आगे यह भी कहा गया है कि 23 अगस्त को हुई चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग अंतरिक्ष मिशनों में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने युवा पीढ़ियों को एसटीईएम को आगे बढ़ाने में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंतरिक्ष क्षेत्र को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान किया।
पीएम मोदी ने 26 अगस्त को किया था ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त को बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय की अपनी यात्रा के दौरान 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी युवा पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्र में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, हमने फैसला किया है कि 23 अगस्त, जिस दिन हमारे चंद्रयान -3 लैंडर ने चंद्रमा को छुआ था, को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications