Republic Day 2024: इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है? भारतीय संविधान को लागू हुए कितने वर्ष हुए?

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस बस आने ही वाला है! पूरे देश में लोग इस दिन को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। इस दिन दिल्ली में राजपथ पर भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अर्धसैनिक समूहों की शानदार रेजिमेंटल परेड होती है।

गणतंत्र दिवस को लेकर अक्सर लोगों में ये कन्फयूजन हो जाता है कि ये वाला गणतंत्र दिवस कौन सा वाला है यानी कितने साल हो गए हमारे देश के संविधान को। गणतंत्र दिवस के दिन भी भारत का संविधान लागू किया गया था। उस दिन से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते आ रहे हैं। इस साल यानी 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।

Republic Day 2024

गणतंत्र दिवस
26 जनवरी 1950 को, देश की आजादी के 29 महीने बाद लागू हुआ था। देश को आजादी तो मिल गई थी मगर 200 सालों से गुलाम भारत को आगे बढ़ने के लिए संविधान की जरुरत थी। संविधान एक दिन में तो बनाया जा नहीं सकता था। ऐसे में संविधान बनाने के लिए एक सभा का गठन किया गया जिसे संविधान सभा कहा गया।

संविधान बनने तक के लिए देश में इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट-1947 को लागू किया गया। इसके जरिए संविधान लिखे जाने तक देश चलाने का फैसला हुआ। डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकारों में से थे।
यह भी देखें: Bharat Ratna: क्या है भारत रत्न? जानिए इस सम्मान की प्रक्रिया और इसके लाभ

भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में कुल 299 सदस्य थे और इस सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को अपना काम पूरा कर लिया और 26 जनवरी 1950 को यह संविधान लागू हुआ। तब से इसी दिन यानी 26 जनवरी को भारत में हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है
यह भी देखें: बारिश ने बढ़ाई दिल्ली की ठंडक, जानिए 26 जनवरी पर कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+