Delhi Weather News in Hindi: जानिए 26 जनवरी पर कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
Delhi Weather Updates News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है, जनवरी का महीना खत्म होने को है लेकिन सर्दी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

कोहरे और बर्फीली हवाओं की मार सह रहे राजधानी और एनसीआर में कल हल्की बरसात हुई, जिसकी वजह से सर्दी काफी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने यहां पर कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है और बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि हिमाचली क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बरसात होगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और ठंडक बढ़ेगी।
गणतंत्र दिवस पर राजधानी का मौसम कैसा रहेगा?
ऐसे में सबके मन में यही सवाल चल रहा है कि गणतंत्र दिवस पर राजधानी और आस-पास का मौसम कैसा रहेगा? क्या परेड के दौरान बारिश होगी?
न्यूनतम 7-8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
तो आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान से तो अभी तक यही है कि दिल्ली में इस दिन भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा और बादल भी छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार फिलहाल तो नहीं है और अगर होगी भी तो बहुत हल्की होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7-8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ठंडी हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी
फिलहाल आज दिल्ली में कोहरे और ठंडी हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 316 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 346 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 378 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 361 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -349 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 321 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -318 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'












Click it and Unblock the Notifications