मुख्‍यमंत्री परिषद की बैठक में मिशन 2019 पर हुई मंथन, सीएम रमन सिंह ने बतायी ये बड़ी बातें

नई दिल्‍ली। आठ घंटे चली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, '2019 में लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और भाजपा को 2014 से ज्यादा बहुमत प्राप्त होगा।'

मुख्‍यमंत्री परिषद की बैठक में मिशन 2019 पर हुई मंथन, सीएम रमन सिंह ने बतायी ये बड़ी बातें

उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने कहा, 'गरीब कल्याण को लक्ष्य बनाकर हमारी राज्य सरकारें आगे बढ़ रही हैं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संकल्प लिया गया कि 2019 लोकसभा चुनाव पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और बीजेपी 2014 से भी ज्यादा बहुमत हासिल करेगी।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी का मत साफ है कि हम अवैध घुसपैठ को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+