IAS टॉपर टीना डाबी का बड़ा फैसला, करने जा रही हैं इस सेकंड टॉपर से शादी
2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली 22 वर्षीय टीना डाबी शादी करने जा रही हैं। उनका दिल जीता है अतहर आमिर उल शफी खान ने।
नई दिल्ली। 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने अपना जीवन साथी चुन लिया है। उन्होंने 2015 के यूपीएससी सेकंड टॉपर अतहर आमिर उल शफी खान से शादी का ऐलान किया है।

टीना डाबी ने खुद किया ये खुलासा
2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली 22 वर्षीय टीना डाबी शादी करने जा रही हैं। उनका दिल जीता है 2015 के ही यूपीएससी परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अतहर आमिर उल शफी खान ने। टीना डाबी ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग कर रही टीना डाबी ने कहा कि अभी हमारी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। हालांकि हम जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं।

11 मई को हुई थी पहली मुलाकात
टीना डाबी और अतहर आमिर के बीच प्यार की शुरूआत उस समय हुई जब 11 मई को नॉर्थ ब्लॉक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ये पहुंचे थे। दोनों टॉपर्स की यहां पहली मुलाकात हुई।
टीना डाबी ने बताया कि उस दिन सुबह हमने पहली बार एक दूसरे को देखा। उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा आमिर को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देती हूं। वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।

सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप का किया खुलासा
अतहर आमिर और टीना डाबी दोनों ने ही अपने प्यार को कबूल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही समय-समय पर अपने रिलेशनशिप को लोगों के सामने पेश किया है।
हालांकि उनकी तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि आखिर टीना डाबी अपना वक्त क्यों बर्बाद कर रही हैं? कई लोगों ने उन्हें पार्टनर चुनने को लेकर सवाल भी उठाए।

टीना बोली, फैसले से हमारे माता-पिता खुश हैं
टीना डाबी ने कहा कि हम प्यार में हैं और बहुत खुश हैं। हालांकि मुझे इस रिश्ते को लेकर हुई बातें पढ़कर बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र सोच वाली महिला के तौर पर मेरे भी कुछ फैसले हैं। हमारे माता-पिता इस फैसले से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो छोटी सोच वाले होते हैं। अगर कोई दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ डेटिंग करता है तो ये लोग हमेशा नकारात्मक कमेंट करते हैं। हालांकि ऐसे लोग महज 5 फीसदी ही होते हैं। ज्यादातर लोग बेहद खुश हैं।

कुछ लोगों ने उठाए थे फैसले पर सवाल: टीना
टीना डाबी ने कहा कि आप मेरा फेसबुक टाइमलाइन देख सकते हैं। कई लोगों के कमेंट बेहद उत्साहवर्धक हैं। उनके संदेश पढ़कर मुझे काफी खुशी हुई है। मुझे लगा ये तो अच्छा है।
टीना डाबी ने कहा कि कई लोगों ने मुझे धर्म और मजहब की वजह से निशाने पर लिया। ऐसे लगा जैसे मैंने कोई क्राइम किया है लेकिन मैं मानती हूं कि ऐसा नहीं है। मैंने कुछ गलत नहीं किया। इसलिए मैं किसी को कुछ भी साबित करने की कोशिश नहीं करूंगी।

शादी की तारीख अभी फाइनल नहीं, करने जा रहे सगाई: टीना
टीना डाबी से जब पूछा गया कि उन्हें दलित समाज के बच्चे अपने आइकन के तौर पर देखते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं खुद को आइकन नहीं मानती। मैंने जो कुछ किया अपने मेहनत और परिश्रम से हासिल किया। भगवान ने मुझे कुछ सहयोग किया। मैं अभी भी खुद को प्रूव करने में जुटी हुई हूं।
उन्होंने खुद को दलित बताए जाने पर कहा कि ऐसे बहुत से दलित छात्र हैं जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे प्रोत्साहित होकर किसी छात्र में पढ़ने की ललक बढ़ाता है तो ये मेरे लिए बेहद खास होगा।












Click it and Unblock the Notifications