आयकर रिटर्न मामले में मुश्‍किल में फंसी जयललिता, चलेगा मुकदमा

Jayalalithaa to face trial for not filing I-T return: Supreme Court
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को झटका देते हुए गुरुवार को कहा है कि बतौर शशि एंटरप्राइजेज की साझेदार तीन सालों से क्षमता के अनुरुप आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल न करने पर उन्हें मुकदमा का सामना करना पड़ेगा। न्यामूर्ति केएस राधाकृष्णन की पीठ ने निचली अदालत को सुनवाई चार महीने के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

जयललिता और शशिकला ने शशि एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी, न ही कंपनी और न ही दोनों साझीदारों ने 1991-92, 92-93 और 93-94 में आईटीआर दाखिल नहीं किया है। जयललिता ने कहा था कि कंपनी को तब से कोई आय नहीं हुई है, इसलिए कर से बचने का कोई मतलब नहीं है आईटीआर दाखिल न करना अपराध नहीं है।

हालांकि, चेन्नई की आर्थिक अपराध न्यायालय ने उनकी दलील को खारिज कर दिया, और कहा कि आईटीआर दाखिल न करना अपराध है और उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक अपराध न्यायालय की अपील पर सर्वोच्च न्यायालय ने इसे स्वीकार लिया और अब जयललिता और शशिकला के खिलाफ मुकदमा चलेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+