व्यापमं घोटाले में सजा का ऐलान: एक दोषी को 10 साल, 30 को 7 साल की सजा
भोपाल। मध्य प्रदेश में साल 2013 में हुए पुलिस भर्ती घोटाले (व्यापमं) में दोषी पाए गए लोगों को सजा सुना दी गई है। दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 30 को कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं एक दोषी को 10 साल के लिए जेल भेजा गया है। इन सभी आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने 21 नवंबर को दोषी ठहराया था। इस घोटाले में कई बड़े नाम सामने आए थे, जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले को लेकर फर्जीवाड़ा करके भर्तियां की गई थी।
Recommended Video

व्यापमं की पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 के मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। इसमें दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 30 को कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है, वहीं एक दोषी को 10 साल के लिए जेल भेजा गया है। व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने साल 2017 में चार्जशीट पेश कर दी थी। जिसमें 490 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्लीन चिट दे दी थी।
इसके साथ ही सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि जांच एजेंसियों की ओर से जब्त की गई हार्ड डिस्क के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। सीबीआई ने हार्ड डिस्क की फोरेंसिक जांच भी कराई थी। बता दें कि पहले व्यापमं का नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल था जिसे अब 'प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड' कर दिया गया है। जनवरी, 1970 में व्यापमं की शुरुआत हुई थी।
इसे भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: पूल में 'रोमांस' करते दिखे रश्मि-सिद्धार्थ, क्या खत्म हो गई दोनों की 'दुश्मनी', देखिए VIDEO
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications