एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू, जानें रिजर्वेशन, कोटा, रिफंड के नए नियम
नई दिल्ली। रेलवे ने 1 जून से 200 ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें फिलहाल चल रही श्रमिक ट्रेनों और ऐसी ट्रेनों से अलग होंगी। इनके लिए टिकटों की बुकिंग आज (21 मई) से शुरू हो गई है। 10 बजे से इनके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इन ट्रेनों से अगर आप सफर करना चाहते हैं तो कई चीजों का जान लेना जरूरी है क्योंकि रेलवे ने इनके लिए कई नियमों को बदला है।
Recommended Video

सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट
रेलवे ने बुधवार शाम ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इनमें दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी, पूर्वा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में एसी और नॉन एसी कोच होंगे। इन ट्रेनों के टिकट की बुकिंग केवल ऑनलाइन की जा सकेंगी। प्लेटफॉर्म पर टिकट नहीं मिलेंगे। बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in या मोबाइल ऐप IRCTC Rail Connect पर विजिट करना होगा।
इन ट्रेनों में रिजर्वेशन 1 महीने पहले किया जा सकता है यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड एक महीने है। नॉन-एसी ट्रेनों के लिए ई-टिकट बुक किए जाएंगे। इसके अलावा, एजेंट्स के जरिए भी टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। कोई भी यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर पाएगा। किसी भी तरह से अनारक्षित टिकट नहीं मिलेगा और ना ही तत्काल टिकट की कोई व्यवस्था है।

कोई वेटिंग टिकट नहीं होगी
इन ट्रेनों का किराया सामान्य ही होगा यानी ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा लेकिन जनरल कोच में सीट बुक करने के लिए भी स्लीपर का किराया देना होगा। रेलवे ने कहा है कि सभी यात्रियों को सीट मिलेगी यानी कोई वेटिंग नहीं होगी ना ही वेटिंग टिकट पर एंट्री मिलेगी।
अनरिजर्व्ड टिकट जारी नहीं किए जाएंगे और ना ही यात्रा के दौरान किसी यात्री को टिकट जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सीनियर सीटिजन और छात्रों को मिलने वाली छूट भी इन ट्रेनों में नहीं मिलेगी।
अगर स्क्रीनिंग के दौरान किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं या उसे तेज बुखार है तो उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अन्य स्थिति में पुराने नियम के अनुसार रिफंड होगा।

स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस को देखते हुए इन ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों को कुछ नियमों को मानना होगा। इनमे सबसे मुख्य तौर पर मास्क पहनना जरूरी होगा। स्टेशन पर पहुंचने के बाद स्क्रीनिंग करवानी जरूरी होगी। बीमारी के लक्षण दिखने पर यात्रा करने से रोका जा सकता है। ट्रेन में कंबल, तौलिया, तकिया वगैरह भी नहीं मिलेगा। मुसाफिर को घर से ही खुद इसका इंतजाम करके आना होगा।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications