भूकंप के डर से कर्मचारी भागे बैंक से बाहर, लुटेरे लूट ले गये 20 लाख
नोएडा। उत्तरी भारत में आज दोपहर आये तेज भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन जब भूकंप के झटकों के डर से लोग बैंक से भाग गये तो बदमाशों ने बैंक पर धावा बोल दिया।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित सिंडिकेट बैंक के कर्मचारी जब भूकंप के झटके आने के बाद आनन-फानन में कैश को जहां का तहां छोड़कर बाहर भाग आये, उसी बीच कुछ बदमाशों ने बैंक से 20 लाख रुपए लूट लिये।
जिस वक्त बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त दिया जब कैशियर अकेल बैंक में था। उसी वक्त बदमाशों ने कैशियर को बंदूक की नोक पर पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये।
बैंक के बाहर भूकंप के चलते काफी लोगों की भीड़ भाड़ थी ऐसे में जबतक बैंक कर्मियों को इस बात की भनक लगती तब तक लुटेरे भाग निकले। वहीं पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications