महाराष्ट्र में दो मंजिला इमारत ढही, वेब सीरीज देख रखे युवक ने बचाई 75 लोगों की जान

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार सुबह एक इमारत का आधा हिस्सा गिर गया। जिसमें 75 से ज्यादा लोग मौजूद थे, हालांकि इस घटना में ना ही किसी की जान गई और ना ही कोई घायल हुआ। वक्त रहते सभी लोगों ने इमारत को खाली कर दिया था। प्रारंभिक जांच में इमारत की जर्जर हालत को हादसे की वजह माना गया है। फिलहाल उसमें रह रहे लोगों को अस्थायी रूप से राहत शिविर में शिफ्ट किया गया।

Recommended Video

    Maharashtra के Dombivli में गिरी इमारत, Web Series देखने की आदत ने बचाई 75 जान | वनइंडिया हिंदी
    Kopar

    जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार सुबह दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया, लेकिन उसमें मौजूद एक युवक कुणाल की वजह से दर्जनों लोगों की जान बच गई। कुणाल के मुताबिक वो गुरुवार रात को वेब सीरीज देख रहा था। तभी उसने देखा कि रसोईं का एक हिस्सा धीरे-धीरे गिर रहा है। इस पर उनसे सभी को सावधान कर दिया और वक्त रहते इमारत खाली हो गई। जिस वजह से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

    स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 4.30 बजे की है। इस इमारत में 18 परिवारों के 75 लोग रहते हैं। नगर निगम ने इमारत की हालत को देखते हुए उसे खाली करने का नोटिस मालिक को दिया था, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। राहत भरी बात ये रही कि जब इमारत का हिस्सा गिरा तो कोई उसमें नहीं था, हालांकि रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिनकी जांच में सभी सुरक्षित मिले। सभी को अस्थायी राहत शिविर में रखा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+