जून से पटरियों पर दौड़ेंगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनें, 20% कम लगेगा यात्रा में वक्त, जानें खासियत

Recommended Video

    Indian Railways to launch 2 world class trains by June 2018 | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। टेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। जल्द ही आपको वर्ल्ड क्लास ट्रेनों में सफर करने का मौका मिलेगा। जून से भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल जाएगी। पटरियों पर बिना इंजन की हाई स्पीड ट्रेनें दौड़ेगी। ट्रेनों की रफ्तार इतनी होगी कि आपके सफर का समय 20 फीसदी तक कम हो जाएगा। वहीं ट्रेन में आपको कई सुविधाएं मिलेगी। वाईफाई से लेकर जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। आपके मनोरंजन की व्यवस्था होगी। ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा की होगी।

     ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

    ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

    जून से भारत में वर्ल्ड क्लास हाई स्पीड ट्रेनें दौड़ेगी। पटरियों पर हाई स्पीड ट्रेनें होगी, जिसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इन ट्रेनों को ट्रेन 18 का नाम दिया गया है। ये पटरियां जून 2018 से भारत में आएंगी, इसलिए इन्हें ट्रेन 18 का नाम दिया गया है। शुरुआत में दो वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसके बाद इसी तकनीक का इस्तेमाल कर बाकी की ट्रेनें बनाए जाएगी, जिन्हें 2020 में पटरियों पर उतारा जाएगा। उन ट्रेनों को ट्रेन 20 का नाम दिया गया है।

     चेन्नई में बनेगी हाई स्पीड ट्रेनें

    चेन्नई में बनेगी हाई स्पीड ट्रेनें

    इन हाईस्पीड ट्रेनों का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2018 में ये ट्रेन पटरियों पर होगी। इस ट्रेन की रफ्तार 160किमी प्रति घंटा होगा। इस रफ्तार से दौड़ती ट्रेनों की वजह से आपके यात्रा का समय 20 प्रतिशत तक घटेगा।

     बिना इंजन की ट्रेनें

    बिना इंजन की ट्रेनें

    आपको बता दें कि इस हाईस्पीड ट्रेन में कोई इंजन नहीं होगा। ये ट्रेन बिना लोकोमोटिव इंजन के होगा, इंजन की जगह ट्रेन के हर कोच में ट्रेक्शन मोटर्स लगे होंगे। इसी ट्रेक्शन की मदद से सभी डिब्बे पटरियों पर दौड़ेगी। ये हाईस्पीड ट्रेन स्टील की बनी है। इस ट्रेन में किसी भी तरह का वाइब्रेशन नहीं होगा। इस ट्रेन में 16 वातानुकूलित कोच होगी। इस हाई स्पीड ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। वहीं ट्रेन में जीपीएस आधारित पैसेंजर इन्फर्मेशन सिस्टम के साथ-साथ एलईडी लाइटिंग होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+