दिल्ली में दो और डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ाई के खिलाफ सबसे आगे डॉक्टर मोर्चा संभाले हुए हैं। डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में दिन रात जुटे हुए हैं और डॉक्टरों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ रही है। दिल्ली में दो और डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैँ। जानकारी के अनुसार सफदरगंज अस्पताल में दो रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे एक पुरुष डॉक्टर है जोकि कोविड-19 यूनिट में तैनात है जबकि दूसरी डॉक्टर महिला डॉक्टर हैं और वह बायोकेमिस्टीर विभाग में पीजी की छात्रा हैं। अधिकारियों के अनुसार महिला डॉक्टर ने विदेश यात्रा की थी।

Recommended Video

    Coronavirus : Female Doctor को हुआ Covid19,विदेश से लौटे भाई से मिली थी | वनइंडिया हिंदी
    doctor

    इससे पहले मौजपुर और बाबरपुर इलाके के मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यही नहीं सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर भी आज सामने आ चुकी है। मंगलवार को दिल्‍ली के बाबरपुर इलाके में मोहल्‍ला क्लीनिक में एक और डॉक्‍टर कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में नोटिस चस्पा दिया है जिसमें कहा गया है कि जो भी मरीज या अन्य लोग 12 मार्च से 20 मार्च के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने आए हों, वे अगले 15 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटाइन रहें।

    इससे पहले, उत्तर पूर्वी दिल्ली के ही मौजपुर इलाके के मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच दिल्ली में तबलीगी जमात के आयोजन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कई लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में गए, जिसके बाद बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+