Indian Citizenship: क्या सरकारी नीतियों से परेशान होकर भारत छोड़ विदेश में बस रहे अमीर लोग? छोड़ रहे नागरिकता
Indian Citizenship: हर साल भारत के लाखों अमीर और शिक्षित लोग अपने देश को छोड़कर विदेशों की नागरिकता लेने की राह पकड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (24 जुलाई)को बताया कि 2024 में 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है. हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल 2023 के मुकाबले थोड़ा कम है।
क्या हैं सरकारी आंकड़ें?
राज्यसभा में विदेश मंत्रालय से इस बात को लेकर सवाल पूछा गया था कि कितने लोगों ने भारत की नागरिकता त्याग दी है. इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने पांच साल का डाटा सामने रख दिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि, 2024 में 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है, लेकिन यह आंकड़ा 2023 से कम है। इसी के साथ यह भी कहा कि, 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने भारत की नागरिकता त्यागी है. 2022 में 2 लाख 25 हजार 620 लोगों ने नागरिकता छोड़ी थी।

कितने लोगों ने नागरिकता छोड़ी?
-2024 में 2,06,378 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
-2023 में 2,16,219 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
-2022 में 2,25,620 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
-2021 में 1,63,370 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
-2020 में 85,256 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
-2019 में 1,44,01 7लोगों ने नागरिकता छोड़ी।
22-23 में नागरिकता त्यागने के आंकड़ों की तुलना में 2024 में गिरावट देखी गई है। लेकिन यह 2021, 2020 और 2019 से भी ज्यादा है।
क्या है नागरिकता छोड़ने की वह असली वजह?
भारत में एकल नागरिकता का प्रावधान है। भारत का संविधान भारतीयों को दोहरी नागरिकता रखने की अनुमति नहीं देता है। इटली, आयरलैंड, पराग्वे, अर्जेंटीना जैसे देशों में दोहरी नागरिकता के प्रावधान हैं। इन देशों की नागरिकता आसानी से मिल जाती है। भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार भारत में नागरिकता प्राप्त की जा सकती है, लेकिन भारत के नागरिक रहते हुए आप दूसरे देश के नागरिक नहीं रह सकते हैं। इसी कारण नागरिकता छोड़ने की कई वजह सामने आती हैं।
-विदेशों में बेहतर रहन-सहन, पढ़ाई-लिखाई के मौके
-विदेशों में ज्यादा कमाई भी बड़ी वजह -बेहतर हवा, पानी और पर्यावरण
-बेहतर टैक्स पॉलिसी -काम के हर घंटे के हिसाब में से ज्यादा पैसे
-हायर एजुकेशन के लिए विदेशों में जाते हैं भारतीय युवा
-ड्यूल सिटिजनशिप की अनुमति न होना
-राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता के कारण
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications