मायावती की रैली में भगदड़: सीएम ने किया 2 लाख मुआवजे का एलान
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में अपनी पार्टी की शक्ति दिखाने के लिए महारैली का आयोजन किया लेकिन यह आयोजन अब उन पर भारी भी पड़ सकता है क्योंकि उनकी रैली में भगदड़ मच जाने की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं।
कहा जा रहा है कि इस रैली में उम्मीद से ज्यादा लोगों के पहुंचने के कारण भगदड़ मची और ये हादसा हो गया। आपको बता दें कि मायावती ने आज राजधानी लखनऊ में काशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर महारैली का आयोजन किया था। फिलहाल इस रैली में मरने वालोंं के परिवार को सीएम अखिलेश यादव ने दो लाख मुआवजा देने का एलान किया है।
और यही नहीं रैली के घायलों का निशुल्क इलाज कराने की भी घोषणा की है। कहा जा रहा है कि इस रैली में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे जिनकी सुरक्षा के इंतजाम व्यापक नहीं थे, जिसकी वजह से भीषण हादसा हुआ, खैैर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।













Click it and Unblock the Notifications