गाजियाबाद में दो लोगों की सनसनीखेज हत्या, कार में मिला शव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक कार के भीतर दो लोगों का शव बरामद किया गया है। यह कार शनिवार रात को तकरीबन 9 बजे बरामद की गई, जिसमे दो लोगों का शव था। कार के शीशे पर गोली चलाए जाने के निशान हैं। इस घटना के बारे में एसपी नीरज के जदाव ने बताया किय दोनों में से एक शव की शिनाख्त कर ली गई है, इसकी पहचान मेरठ के निवासी के रूप में हुई है। कार का रजिस्ट्रेशन भी मेरठ का है, लिहाजा पुलिस की एक टीम को मेरठ भेज दिया गया है। शुरुआत जांच में ऐसा लगता है कि गोली कार के भीतर से चलाई गई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

murder

पुलिस ने बताया कि शव दिल्ली भोपुरा रोड पर डायमंड स्कूल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में मिला है। एक व्यक्ति को कनपटी पर गोली मारी गई है। कार की आगे की सीटें खून से लथपथ है और पूरी कार के भीतर खून क छींटे हैं। एक गोली कार के सामने वाले शीशे को तोड़ते हुए बाहर भी निकली है। पुलिस को शक है कि कार के भीतर बैठे तीसरे व्यक्ति ने आगे बैठे दोनों लोगों को गोली मारी है और कार का एसी चलता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गया।

बता दें कि इससे पहले प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एक बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक डिग्री कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। हत्यारोपियों ने कॉलेज कैंपस में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना प्रयागराज जिले के सोराव थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित राम लखन महाविद्यालय में हुई है। योगेश यादव (38) सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइल गंज के रहने वाले थे और राम लखन महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+