भारत में कोरोना से 196 डॉक्टर्स की अब तक मौत, IMA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फ्रंटलाइन पर खड़े डॉक्टर भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आने लगे हैं। शनिवार के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसको लेकर एक आंकड़ा जारी किया, जिसके मुताबिक अब तक देश में 196 डॉक्टरों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। आईएमए ने इस पर चिंता जाहिर की है। साथ ही इस संबंध में पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। आईएमए के मुताबिक भारत में कोरोना से डॉक्टरों की मृत्युदर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है।

corona

आईएमए के मुताबिक उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित डॉक्टरों को लेकर एक नया आंकड़ा इकट्ठा किया है। जिसके तहत अब तक देश में 196 डॉक्टरों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। इसमें से 170 की उम्र 50 साल से ज्यादा थी। इसके अलावा इसमें 40 फीसदी जनरल प्रैक्टिशनर्स थे। आईएमए ने बताया कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों में बुखार और खांसी है। ज्यादातर लोग बुखार और खांसी होने पर तुरंत जनरल प्रैक्टिशनर्स के पास जाते हैं। जिस वजह से उन्हें खतरा ज्यादा रहता है।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही कहा कि उनका संगठन साढ़े तीन लाख डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करता है। कोरोना वायरस सरकारी और निजी सेक्टर में भेद नहीं करता, ये सबको सामान रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में डॉक्टरों और उनके परिवार वालों की पर्याप्त देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकार की ओर से चिकित्सीय और जीवन बीमा सुविधा प्रदान की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+