एक लीटर पेट्रोल के रेट में कभी मिला करता था Gold!, आज भाव पहुंच के बाहर, देखें 60 साल पुराना बिल
आज से 64 साल पहले यानी 1959 का एक पुराना बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोने-चांदी के भाव लिखे हुए हैं। इस बिल को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए कि आखिर उस समय सोने सिर्फ एक लीटर पेट्रोल के दाम पर मिलता था।

Old Gold-Silver Bill Viral: सोने के दाम (Gold Price) आज के वक्त में आम आदमी की पहुंच से बाहर जा चुके हैं। सोना खरीदना अब हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब सोने की कीमत इतनी थी कि आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 60 साल से ज्यादा पुराना बिल है, जो आपका बताएगा कि आखिर एक तोले सोने (10 ग्राम) की क्या कीमत रही होगी?

एक लीटर पेट्रोल के दाम में मिलता था सोना
सोने और चांदी की कीमत आज भले ही आसमान छू रही है, लेकिन ऐसा पहले नहीं था। एक वक्त ऐसा था जब सोना एक लीटर पेट्रोल के रेट पर आसानी से लोगों को मिल जाया करता था। सोशल मीडिया पर 64 साल पुराना सोने-चांदी का बिल वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे कि महंगाई इस दौर के बीच कहां से कहां पहुंच गई है।

जानिए 1959 में सोने का भाव
दरअसल, सामने सोने-चांदी की पुरानी कीमत वाला बिल साल 1959 का है, जो कि हाथ से बनी हुई पर्ची है।जिसमें साफ पता लग रहा है कि उस वक्त की सोने की कीमत 113 रुपये हुआ करती थी। बिल को गौर से देखने पर पता लगेगा कि यह 64 साल पुराना बिल महाराष्ट्र के पुणे जिले का है, जिसमें ऊपर ज्वेलर की दुकान का नाम मेसर्स वामन निंबाजी अष्टेकर लिखा हुआ है। पर्ची पर तारीख 03 मार्च 1959 लिखी हुई है।

आज का भाव आसमान छू रहा
बिल में एक तोला सोना (10 ग्राम) महज 113 रुपए का दिख रहा है। जो कि शिवलिंग आत्माराम के नाम पर कटा है। इस बिल सोने और चांदी के आभूषणों की कुल कीमत 909 रुपए लिखी हुई है। वहीं मौजूदा सोने के भाव की बात करें तो 18 जनवरी को सोना 56605 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68611 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications