18th Parliament: कौन होगा विपक्ष का नेता? मंथन जारी, कांग्रेस की अगली बैठक अहम

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भारत के इतिहास में ये पहला मौका है, जब कोई देश का कोई नेता पीएम पद के लिए अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करेगा। इस बीच राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है। मोदी सरकार 3.0 पीएम मोदी के साथ किन- किन मंत्रियों का शपथ दिलाई जाएगी इसकी लिस्ट अब तक सार्वजनिक नहीं गई है। इस बीच आईएनडीआए भी विपक्ष के नेता को चुनने के लिए मंथन कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हंगामा होने की संभावना है।

एनडीए की बैठक में नेता चुने जाने के बाद 9 जून को नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के तहत प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली में अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी। माना जा रहा है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकती है। दरअसल, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

leader of the opposition INDAI continues thinking

'नेता प्रतिपक्ष के लिए ये नाम किए जा सकते हैं आगे'
वहीं आईएनडीए भी विपक्ष की भूमिका के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। पार्टी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष का नेता कांग्रेस से ही होगा। इसकी वजह कांग्रेस की सीटों की संख्या है। सूत्रों की मानें तो विपक्ष के नेता के तौर पर केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर और गौरव गोगोई सहित पार्टी सांसदों को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की जा सकती है।

हालांकि ये सोनिया गांधी पर निर्भर करेगा कि क्या वह राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में नामित करने का फैसला करती हैं या किसी अन्य नेता को चुनती हैं। हालांकि इसके लिए समय कम है। ऐसे में गठबंधन नेता प्रतिपक्ष के नाम के लिए प्रेस विज्ञप्ति का सहारा ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर विपक्ष के नेता का पद संभालने के लिए राहुल गांधी का नाम सामने आता है तो लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हंगामा होने की संभावना है।

कांग्रेस की बैठक का शेड्यूल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कल यानी शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। जबकि शाम 5:30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों वाले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक की जाएगी। शाम 7 बजे होटल में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रिभोज की योजना भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+