मुंबई: राजभवन के 18 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गवर्नर

मुंबई। कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र के राजभवन में भी दस्तक दे दी है, खबर है कि राजभवन के 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है, राजभवन में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है, राजभवन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और अगले आदेश तक किसी भी तरह की मीटिंग और कार्य को स्थगित कर दिया गया है।

मुंबई: राजभवन के 18 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गवर्नर

मीडिया सूत्रों के मुताबिक राजभवन में सबसे पहले जूनियर इंजीनियर पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद सभी लोगों का टेस्ट कराया गया और उसमें 18 लोग कोरोना संक्रमित निकले, संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, गौरतलब है कि कल शाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, दोनों इस वक्त मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई शीर्ष पर

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 8.50 लाख के करीब, 28,637 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना का तांडव जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के कुल केस 8,20,916 हो गए हैं। इसमें से 2,83,407 ऐक्टिव केस हैं जबकि 5,15,386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 22,123 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,114 नए केस सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हुई है, कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई शीर्ष पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+