राजस्थान में बाड़ी से कांग्रेस विधायक के परिवार के 18 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली- राजस्थान में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के परिवार के 18 सदस्य एकसाथ कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। मलिंगा के परिवार के जिन सदस्यों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें विधायक की पत्नी भी शामिल हैं। मलिंगा इस वक्त राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

18 members of Congress MLAs family from Bari in Rajasthan coronavirus positive

राजस्थान विधानसभा में तीन बार के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के परिवार के 18 सदस्य नोवल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मलिंगा इस वक्त धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले 14,930 हो चुके हैं, जिनमें 394 मरीजों की संख्या बीते एक दिन में बढ़ी है। हालांकि, राजस्थान में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी 11,597 हो चुकी है और अबतक कुल 349 लोगों की इस बीमारी से मौत भी हो चुकी है।

2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान मलिंगा तब विवादों में आ गए थे, जब उनपर उत्तर प्रदेश में दसवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए दस्तावेजों के साथ जालजासी करने का आरोप लगा था। उस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश हुए थे।

हाल में मलिंगा के साथ एक और विवाद जुड़ा, जिसमें उनके पास विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भाजपा के किसी नेता के फोन आने का दावा किया गया था। चर्चा यहां तक चली थी कि मलिंगा उस कथित फोन रिकॉर्डिंग को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपने वाले हैं, लेकिन बाद में खुद मलिंगा ने अपने पास इस तरह के किसी फोन के आने से इनकार कर दिया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें मोबाइल से रिकॉर्डिंग करनी ही नहीं आती तो कॉल रिकॉर्डिंग करने की बात तो बहुत दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+