डेरा आश्रम से निकाली गईं 18 लड़कियां, मेडिकल एग्जानिमेशन शुरू, हो सकते हैं कई और खुलासे
नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा राम रहीम को सीबीआई कोर्ट की तरफ से दो रेप के मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है यानी उसे कुल 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। अब राम रहीम को डेरा आश्रम से 18 लड़कियों को बचाया गया है, जिनका मेडिकल परीक्षण हो रहा है। इसकी जानकारी सिरसा के सिविल अस्पताल के सीएमओ गोविंद गुप्ता ने दी है। अब यह माना जा रहा है कि इस बलात्कारी बाबा के खिलाफ ये 18 लड़कियां भी कुछ बड़े खुलासे कर सकती हैं।
Recommended Video


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों का बलात्कार करने के केस में सीबीआई की स्पेशल अदालत ने 10-10 साल (कुल 20 साल) की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं राम रहीम पर 15-15 लाख (कुल 30 लाख रुपए ) का जुर्माना भी लगा है। बाबा को दोषी ठहराए जाने के बाद उनसे जुड़ी कहानियां बोतल से जिन्न की तरह निकल रही हैं।
एक निजी चैनल पर दिखाई गई खबर के मुताबिक राम रहीम जिस गुफा में रहता था वहां रोजाना अय्याशी के लिए नई-नई लड़कियां आती थीं। चैनल ने यह खबर गुरदास सिंह तूर के हवाले से चलाई है जो एक समय में बाबा का सेवक हुआ करता था। गर्ल्स स्कूल से आती थीं लड़कियां गुरदार सिंह तूर के मुताबिक बाबा राम रहीम रोज नई लड़की के साथ अय्याशियां करता था। उनका कहना है कि बाबा की गुफा का एक दरवाजा गर्ल्स स्कूल के कैंपस में खुलता था। जहां से वह रोज लड़कियों को चुनकर लाता था। तूर ने बताया कि गुफा के अंदर ही हॉल में एक स्विमिंग पूल था जहां किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications