जम्मू कश्मीर में इस साल 72 अभियानों में 177 आतंकी मारे गए: DGP दिलबाग सिंह

जम्मू कश्मीर में इस साल 72 अभियानों में 177 आतंकी मारे गए: DGP दिलबाग स

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी है कि इस साल (2020) में अब तक केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षाबलों ने 72 अलग-अलग अभियानों में 177 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए 177 आतंकियों में से 22 विदेशी हैं। श्रीनगर में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने ये जानकारी दी।

177 terrorists eliminated in 72 operations in 2020 says Jammu Kashmir DGP Dilbag Singh

दिलाबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर के बटमालू मे पुलिस और आतंकवादियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें तीन आंतकियों को मार गिराया गया है। इस दौरान गोलीबारी में एक नागरिक की भी जान चली गई। ऑपरेशन के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीजीपी ने बताया कि श्रीनगर इलाके में इस साल सात ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में इस साल 177 आतंकवादियों का सफाया किया गया। मारे गए कई आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से भी था। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 20 स्थानीय युवकों को आतंकी बनने से बचाया गया है।

डीजीपी सिंह ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों लगातार अभियान चला रहे हैं। बुधवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के बटमालू इलाके में आतंकियों की मौजूदगी है। इसके बाद रात ढाई बजे सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने जवानों फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबल के जवानों ने भी फायरिंग की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया। दो जवान भी घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाल के कुछ दिनों में घाटी में आतंकी हमलों की वारदातें बढ़ी हैं तो वहीं सुरक्षाबलों ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+