2022 में हाईकोर्ट में 165 जजों की हुई नियुक्ति, कानून मंत्री ने कहा- कैलेंडर ईयर में ये संख्या सबसे ज्यादा
हाईकोर्ट में 165 जजों की हुई नियुक्ति हुई है। कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में आज बताया किये संख्या अब तक के कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा है।

लंबे समय से देश भर के हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी रही है। वहीं केन्द्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि कैलेंडर इयर में अब तक विभिन्न उच्च न्यायालयों में कुल 165 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। ये जानकारी कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में दी।
रिजिजू ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचित किया कि सरकार ने हाल ही में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए अनुशंसित 20 नामों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को वापस भेज दिया है। इस लिलिख उत्तर में उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर 2022 तक, 1108 न्यायाधीशों की स्वीकृत शक्ति के विरुद्ध, 777 न्यायाधीश उच्च न्यायालयों में काम कर रहे हैं, जिससे 331 (30%) न्यायाधीशों की रिक्ति भरी जानी है। 331 रिक्तियों के खिलाफ, वर्तमान में, उच्च न्यायालयों से प्राप्त 147 प्रस्ताव सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बीच प्रसंस्करण के विभिन्न चरणों में हैं।
उच्च न्यायालयों में 184 रिक्तियों के संबंध में उच्च न्यायालय कॉलेजियम से और सिफारिशें प्राप्त होनी बाकी हैं।केंद्र के अनुसार, सरकार ने वर्ष 2022 में 9 दिसंबर तक विभिन्न उच्च न्यायालयों में रिकॉर्ड संख्या में 165 न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जो अब तक एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक है












Click it and Unblock the Notifications