कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में 12 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के 162 नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 1,297

मुंबई। देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, पंजाब में आठ, बिहार में 12, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। पिछले 12 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले मुंबई में 143 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से सटे गुजरात में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। यहां गुरुवार को 55 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले 50 केस तो अहमदाबाद से हैं।

162 new COVID 19 positive cases reported in Maharashtra today

Recommended Video

      Corona : Delhi, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh के कई इलाके Seal, मरीजों का आंकड़ा ये | वनइंडिया हिंदी

      समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया है कि महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 162 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर बढ़कर 1297 हो गई है। पिछले 12 घंटे के अंदर मुंबई में 143, पुणे में 3, यवतमाल में एक, औरंगाबाद में 3, पिपंरी चिंचवाड़ में 2, ठाणे में एक, नवी मुंबई में 3, कल्याण डोम्बिवली में 4, वसाई-वरार में एक, सिंधुदुर्ग में एक केस सामने आए हैं।

      इसी के साथ देश में हर पांचवां कोरोना संक्रमित शख्स महाराष्ट्र से है। गंभीर होती स्थिति के मद्देनजर बीएमसी ने मुंबई में अब मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार को महाराष्ट्र की मृत्यु दर 6.3 फीसदी रहा। यहां एक दिन में सबसे अधिक 18 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई। इनमें से 12 लोगों की मौत पुणे में हुई हालांकि राज्य के आधिकारिक आंकड़ों में इनमें से सिर्फ 2 मौतों को ही दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को 8 की मौत हुई।

      वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 734 हो गई है। इनमें से 472 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 166 की मौत हो चुकी है। गुजरात में कोरोना के 55 नए केस सामने आए हैं। इसमें अकेले अहमदाबाद में 50 नए मरीजों की पहचान हुई है। गुजरात में मरीजों की संख्या अब 241 हो गई है, जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+