त्रिपुरा में जमीन के नीचे बरामद हुए 151 ग्रेनेड, सेना ने किए सभी निष्क्रिय
त्रिपुरा में जमीन के नीचे 151 ग्रेनेड बरामद हो गए। हालांकि सेना की मुस्तैदी ने कोई बड़ी घटना होने से रोक लिया।
अगरतला। त्रिपुरा के गौरनगर में 151 ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जिन्हें जमीन के नीचे छिपा कर रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी ग्रेनेड्स पर उस वक्त कुछ छात्रों की नजर पड़ी जब वो खेल रहे थे।
हालांकि सेना के विशेषज्ञों ने सभी ग्रेनेड्स को निष्क्रिय कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

माना जा रहा है कि ये ग्रेनेड्स 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान छिपाया गया था। राज्य के उनोकोटि जिले के एसपी अजीत प्रताप सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि दक्षिणी अमस में सिलचर के समीप मासिमपुर स्थित सेना के डिविजनल मुख्यालय से आए विशेषज्ञों ने सभी ग्रेनेड्स को निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने गौरनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास खेल रहे छात्रों की नजर इन ग्रेनेड्स पर गई और फिर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने जमीन खोदकर सभी ग्रेनेड्स को बाहर निकाला।

{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications