दुनिया का सबसे बड़ा ध्वज: 1 हजार KG का तिरंगा, 2 हजार फीट ऊंची चोटी और 150 जवान, देखें जोश भर देने वाला Video
लेह, 02 अक्टूबर: 152वीं गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने लेह में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौके पर मौजूद रहें। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट है। वहीं इसका वजन 1 हजार किलो है। इस तिरंगे को मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी के सहयोग से बनाया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज
वहीं अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज की एक वीडियो शेयर की, जो ध्वज के अनावरण से पहले की है, जिसमें दिखाया गया है कि आखिर कैसे सेना के जवानों ने उसे लेह की जनस्कार घाटी पहाड़ी पर पहुंचाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवानों ने ध्वज को अपने कंधों पर रखा हुआ है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
Recommended Video

1 हजार KG का तिरंगा और 150 जवान
बता दें कि भारतीय सेना की 57 इंजीनियर रेजिमेंट के 150 सैनिकों ने खादी से बने दुनिया के सबसे बड़े भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लेह की जनस्कार घाटी की 2000 फीट ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर ले जाया गया। 1 हजार किलो वजन वाले तिरंगे को ले जाने के लिए 150 सैनिकों को पहाड़ी की चोटी पर पहुंचने में 2 घंटे लग गए थे।

70 कारीगरों ने 49 दिन में बनाया तिरंगा
जानकारी के मुताबिक खादी के तिरंगे को बनाने के लिए 4500 मीटर खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। तिरंगा कुल 37,500 वर्ग फीट के इलाके को कवर करता है। इस राष्ट्रीय ध्वज को बनाने के लिए 70 कारीगरों को 49 दिन लगे हैं। इस दौरान लेह में राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण कार्यक्रम में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की तरफ से तिरंगे के सम्मान में फ्लाई पास्ट भी किया।












Click it and Unblock the Notifications