लाल किले से बोले PM मोदी- ये देश ना झुकेगा, ना रुकेगा और ना ही थकेगा
Recommended Video

PM Modi ने अपने Speech में क्यों कहा की सोया हाथी अब जाग गया है, Watch Video | वनइंडिया हिन्दी
नई दिल्ली। देश आज स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर देश का हर नागरिक देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया। बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी का लाल किले से यह पांचवा भाषण था। पहली बार पीएम मोदी ने लाल किले से देश को प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में संबोधित किया था। पीएम मोदी ने इससे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री आज सफेद रंग के कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व भगवा रंग की पगड़ी में नजर आए। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

LIVE Feed
हमे रुकना मंजूर नहीं है, झुकना तो हमे आता नहीं है। अपने मन में एक लक्ष्य लिए, मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए, हम तोड़ रहे हैं जंजीरे, हम बदल रहे हैं तस्वीरें। यह नवयुग है, यह नवभारत है, खुद लिखेंगे अपनी तकदीर, हम बदल रहे हैं अपनी तस्वीर। हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तनमन अर्पण करके, जिद है, एक सूर्य उगाना है, अंबर से उंचा जाना है। एक भारत नया बनाना है।
हर भारतीय के पास अपना घर हो, हर घर के पास बिजली कनेक्शन हो, हर भारतीय को धुएं से मुक्ति मिले, हर भारतीय को जरूरत के मुताबिक जल मिले, हर भारतीय को शौचालय मिले, हर भारतीय को कुशलता मिले, हर भारतीय को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिले, हर भारतीय को सुरक्षा मिले, इश्योरेंस की सेवा मिले, इंटरनेट की सेवा मिले हमने इस दिशा में काम किया है।
मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, तीन तलाक की कुरीती ने महिलाओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। संसद में अभी भी कुछ लोग हैं जो इस विधेयक को पास नहीं होने देना चाहता हूं, लेकिन मैं मुस्लिम महिलाओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी आशा अकांक्षाओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करुंगा और इसमे कोई कमी नहीं छोड़ुंगा।
बलात्कार पीड़ादायक है, लेकिन बलात्कार की शिकार पीड़ा जितनी उस बेटी को होती है, उससे लाखों गुना पीड़ा हमे होनी चाहिए। यह राक्षसी मनोवृत्ति से देश को मुक्त बनाना होगा। कानून अपना काम कर रहा है। पिछले दिनों में एमपी में पांच दिनों में बलात्कारियों को सजा सुनाई गई है, कुछ ऐसे ही राजस्थान में पांच दिन के भीतर फांसी की सजा सुनाई गई। जितना इन खबरों को प्रचारित किया जाएगा, उतना ही राक्षसी वृत्ति की मानसिकता पर चोट पहुंचाएगी।
आप जानकर हैरान होंगे, जबसे हम सफाई अभियान में लगे हैं, भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं, 6 करोड़ ऐसे लाभार्थी जोकि राशन कार्ड, पेंशन, एलपीजी के लाभार्थी थे वह ऐसे थे जो कभी पैदा ही नहीं हुए, उनके नाम से पैसे जा रहे थे। यह कितना कठिन काम था, इस सरकार ने इसे रोका है। भ्रष्टाचार और कालाधन को रोकने की दिशा में हमने कदम उठाए हैं। इसका परिणाम यह है कि 90 हजार करोड़ रुपए जो गलत तरीके से गलत लोगों के हाथ में चले जाते थे, वह अब देश के सामान्य नागरिकों के काम आ रहा है।
राष्ट्रपति जी अच्छे तरीके से वर्णन किया कि कैसेे दिल्ली से चली योजना पिछड़े गांव तक पहुंची है। 2014 को जब मैंने स्वच्छता की बात की थी तो लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। लेकिन भाईयो और बहनों पिछले दिनों WHO कि रिपोर्ट आई है, जिसमे कहा गया है कि स्वच्छता अभियान की वजह से 3 करोड़ बच्चों का जीवन बच गया है।
आज हमारा पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में किसानों की आज दो गुना करने पर है। कई लोगों को इसपर आशंका होती है, लेकिन हम लक्ष्य लेकर चले हैं, हम मक्खन पर लकीर करने वाले नहीं है, हम पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं, हम मेहनत करने वाले लोग हैं। हम कृषि में आधुनिकता लाकर इसे मुमकिन करेंगे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications