आंध्र प्रदेश: तिरुमाला तिरुपति मंदिर के 14 पुजारियों को हुआ कोरोना, अबतक 91 संक्रमित

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम(टीटीडी) के 14 पुजारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पुजारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने गुरुवार को मंदिर के पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की है। रविवार को सिंघल ने कहा था कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में अब तक कुल 91 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

14 priests of Tirumala Tirupati Devasthanams tested positive for COVID 19 Andhra Pradesh

उन्होंने कहा कि, 10 जुलाई तक तिरुमाला में 1865 टीटीडी कर्मचारियों, अलीरी में 1704 टीटीडी कर्मचारियों और 631 भक्तों को कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं। जिसमें से तिरुमाला में 91 टीटीडी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि, कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए कैंटीन में एक विशेष मेनू के तहत उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, किसी भी भक्त में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या देखने को नहीं मिली है। हम उनके घर लौटने के बाद भक्तों से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। हमने 18 से 24 जून के बीच 700 की फोन के जरिए जानकारी ली। और 1 से 7 जुलाई के बीच 1,943 भक्तों को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन सभी श्रद्धालुओं ने हमे बताया कि, वे अपने अपने घरों में पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 38,044 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 492 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। अभी प्रदेश में 18,159 एक्टिव केस हैं। अब तक 19,393 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट से बाहर आ चुके हैं। राज्य कोविड नोडल ऑफिसर ने बताया कि आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,593 नए मामले सामने आए हैं और 40 मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+