महज 24 घंटों में इस सरकारी अस्पताल में 14 लोगों ने तोड़ा दम
अनंतपुर। महज 24 घंटो के भीतर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में 14 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की मौत अलग-अलग बीमारी के चलते हुई है। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों और सोशल एक्टिविस्ट ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है।

जिन मरीजों की मौत हुई है, उन सभी का अस्पताल में एसीयू में इलाज चल रहा था। वहीं घटना के बाद अनंतपुर के विधायक वैकुंतम प्रभाकर चौधरी और जिलाधिकारी जी वीरपांडियन मौके पर पहुंचे थे। अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट ए जगन्नाथ ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हुई है, लेकिन उन्होंने विपक्ष के लापरवाही के आरोप को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन चार लोगों की मौत हुई है उन्हें मंगलवार को भर्ती कराया गया था, जबकि बाकी मरीजों को कुछ ही दिनों पहले भर्ती कराया गया था।
गंभीर बीमारी थी मरीजों को
जिन लोगों की मौत हुई है वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, इन लोगों को किडनी से लेकर कई गंभीर और लंबे समय से बीमारी थी। जिन तीन लोगों को मंगलवार को भर्ती किया गया था उन्हें प्राइवेट अस्पताल ने रेफर किया था। लक्ष्मी देवी को सांस लेने की गंभीर समस्या एआरडीएस की वजह से भर्ती कराया गया था। हम मरीज को वापस नहीं भेज सकते हैं, फिर उसकी स्थिति कितनी भी खराब हो।
इसे भी पढ़ें- हाथी से टकराई मालगाड़ी, आधा किलोमीटर तक घसीटती रही लाश
एक्टिविस्ट कर रहे प्रदर्शन
वहीं इन तमाम मौत के बाद लेफ्ठ पार्टी ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही इन लोगों को जिलाधिकारी से भी काफी कहासुनी हुई। इन लोगों का कहना है कि यह अस्पताल गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है, यहां संसाधनों की कमी है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमे ओबन्ना (95), श्रीरमालु(64), शारदा(30), आनंद (56), लक्ष्मी देवी (25), संजप्पा (70), तिरुपाल (55), गंगन्ना (45), चेन्नम्मा (80) हैं।












Click it and Unblock the Notifications