Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वतंत्रता दिवस पर 1380 जवानों को वीरता पुरस्कार, चीन को सबक सिखाने वाले 23 ITBP जवान भी शामिल

नई दिल्ली, 14 अगस्त: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को वीरता पुरस्कार का ऐलान किया। जिसके तहत इस साल कुल 1380 जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों ने चीनियों को सबक सिखाया था। उसके लिए भी केंद्र सरकार ने 23 जवानों को सम्मानित करने का फैसला किया है।

Independence

Recommended Video

    Independence Day 2021: China को सबक सिखाने वाले 23 ITBP जवानों को वीरता पुरस्कार | वनइंडिया हिंदी

    केंद्र सरकार के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर 1,380 पुलिस जवानों को मेडल दिया जाएगा। इसमें 662 जवान को वीरता के लिए पुलिस मेडल मिलेगा, जबकि 628 जवान वीरता के लिए ही राष्ट्रपति पुलिस मेडल पाएंगे। वहीं विशिष्ठ सेवा के लिए 88 कर्मियों का नाम राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। इसके अलावा 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल दिया जाएगा।

    मामले में आईटीबीपी ने बताया कि इस साल उनके 23 जवान वीरता के लिए पुलिस मेडल पाएंगे। इसमें से 20 जवान ऐसे हैं, जो पूर्वी लद्दाख में तैनात थे। जब मई-जून 2020 में चीन ने वहां पर घुसपैठ की थी, तो उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर दुश्मन को खदेड़ दिया। ऐसे में अब उनको पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। आईटीबीपी के मुताबिक ये सीमा पर जवानों की बहादुरी के लिए दिए गए ITBP के लिए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।

    J-K पुलिस के कई जवान शामिल
    वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी अभी भी बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। जिनको सबक सिखाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अहम रोल रहता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने वहां के 256 जवानों के नाम का ऐलान राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए किया है। ये सभी मेडल वीरता के लिए दिए जाएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+