न्यू ईयर पहले बढ़ी टेंशन,मुंबई में कोरोना के नए मामलों में 70 फीसदी का उछाल
न्यू ईयर पहले बढ़ी टेंशन,मुंबई में कोरोना के नए मामलों में 70 फीसदी का उछाल
नई दिल्ली, 28 दिसंबर। कोरकोना के मामले एक बार फिर से चिंता बढ़ाने लगे हैं। नए साल के शुरुआत से ठीक पहले देस में कोरोना के मामलों में तेजी आ गई है। दिल्ली के बाद मुंबई में भी कोरोना के मामलों में बड़ी तेजी आई है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1377 नए मामले दर्ज हुए है। सोमवार के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में 70 फीसदी की तेजी आई है। नए साल से ठीक पहले देशभर के अलग-अलग शहरों में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

अगर देश का हाल देखें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6358 नए केस दर्ज किए गए हैं। सोमवार की तुलना 2.6 फीसदी कम हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34,799,691 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 75,456 है, जबकि 6450 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हो गए है। देश में रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications