जुलाई में देश में 13 करोड़ टीके लगाए गए, अगस्त में और बढ़ेगी रफ्तार- स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण पर अपडेट देते हुए कहा कि जुलाई में देश में 13 करोड़ टीके लगाए गए, वहीं अगस्त में टीकाकरण में और तेजी देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, 1 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को देश में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण पर अपडेट देते हुए कहा कि जुलाई में देश में 13 करोड़ टीके लगाए गए, वहीं अगस्त में टीकाकरण में और तेजी देखने को मिलेगी।

Mansukh Mandaviya

Recommended Video

    Mansukh Mandaviya ने Rahul Gandhi की Corona Vaccine की कमी वाले ट्वीट का दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,16,55,824 हो गए हैं। वहीं देश में अभी तक 46.2 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है, जिसमेंसे 10.2 करोड़ लोगों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। यानि देश की कुल आबादी की 7.4% आबादी को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 541 नई मौतों के साथ 4,24,351 पहुंच चुकी है। कोरोना के मामलों में पिछले पांच दिनों में वृद्धि देखेने को मिली है। नए मामलों के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामले 4,10,952 हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में 'चमत्कारी' दवा Dexamethasone को मंजूरी, कोरोना वायरस के खिलाफ डॉक्टरों ने बताया रामबाण

    शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 17,89,472 टेस्ट किए गए। नए टेस्ट के साथ देश में कोरोना के अब तक 46,82,16,510 टेस्ट हो चुके हैं।

    केरल में मिल रहे सबसे अधिक मामले
    बता दें कि कोरोना के कुल मामलों में से आधे मामले अकेले केरल से सामने आ रहे हैं। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए केरल सरकार ने वीकेंड पर कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। केरल के 14 जिलों में कोरोना पॉजीटिविटी रेट 10% बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+