वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर से 18 फरवरी को 12 चीते पहुंचेंगे भारत

18 फरवरी को भारत में 12 और चीते दक्षिण अफ्रीका से आ रहे है। इन चीतों को वायुसेना का विशेष विमान दक्षिण अफ्रीका लेने के लिए गया है। इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा।

cheetah

दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यवारण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुल 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया जा रहा है, जिसमे 7 नर और 5 मादा हैं। ये चीते 18 फरवरी को भारत पहुंच रहे हैं। इन सभी चीतों को कूनो अभयारण्य में लाया जाएगा। यहां उन्हें एक खास अनुबंध के तहत लाया जा रहा है। बुधवार को आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में इन चीतों को खाना दिया गया था, इसके बाद अब उन्हें भारत में 18 फरवरी को अपना खाना मिलेगा।

सीएम शिवराज करेंगे स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम इन चीतों का यहां स्वागत करेंगे और इसके बाद उन्हें इनके बाड़े में रिलीज कर देंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पटेल भी यहां मौजूद रहेंगे। पिछले साल सितंबर माह में नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने इन खुद इन चीतों को बाड़े में रिलीज किया था। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर इन चीतों को देश को समर्पित किया गया था। 8 चीतों के बाद 12 चीतों की दूसरी खेप अब भारत आ रही है। इसके साथ ही कुल चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

18 फरवरी को भारत में खाएंगे खाना

दक्षिण अफ्रीका में बुधवार को इन सभी चीतों को मेडिकल चेकअप किया गया था। इसके बाद उन्हें खाना खिलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि चीते दो से तीन दिन में एक ही बार खाना खाते हैं। लिहाजा अब यह सीधा 18 फरवरी को भारत में खाना खाएंगे। पेट में खाना अधिक नहीं होने की वजह से विमान में यात्रा के दौरान इन्हें दिक्कत नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लाने के लिए भारत से वायुसेना का विशेष विमान भेजा गया है। यह विमान इन चीतों को दक्षिण अफअरीका के ओ आर टैम्बो एयरपोर्ट से लेगा और 18 फरवरी को ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगा।

दक्षिण अफ्रीका से विमान रवाना

डीजी वाइल्ड लाइफ एसपी यादव ने बताया कि भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका के हिंडन एयरबेस से लेकर रवाना हो चुका है। वायुसेना इसके लिए कोई भी पैसा चार्ज नहीं कर रही है। 18 फरवरी को इन सभी चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

विशेष हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे कूनो

सभी 12 चीते 18 फरवरी को ग्वालियर एयरपोर्ट पर सुबह 11 पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन्हें मालवाहक हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा। तकरीबन साढ़े तीन घंटे का सफर करके ये चीते कूनो पहुंचेंगे। कूनो में इन चीतों के लिए खास हेलीपैड बनाया गया है। बता दें कि मिशन चीता के तहत भारत में अगले 9-10 साल में हर साल 12 चीते लाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+