एमपी: हरदा ट्रेन हादसे में 25 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। एक बडी खबर मध्य प्रदेश से है जहां के हरदा में दो ट्रेनें पटरी से उतर गई हैं। हरदा से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर मुंबई से बनारस जा रही कामायानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। वहीं जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह पटरी से उतर गई।

जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया है,उस हादसे में अब तक 25लोगों के मारे जाने की खबर है और बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। हरदा के पुलिस आयुक्त प्रेम बाबू शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हादसा भिरंगी खिरकिया स्टेशन के क़रीब हुआ, ये जगह हरदा से 32 किलोमीटर दूर है।
हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जो इस प्रकार हैं...
मुंबई (Mumbai) : (022) - 25280005
भिरिंगी (Bhiringi) : (016) - 48426
भोपाल (Bhopal) : (0755) - 4001609
हरदा (Harda) : (+91) - 9752460088
बीना (Bina) : (07580) - 222580
इटारसी (Itarsee) : (07572) - 241920


Click it and Unblock the Notifications
