एनजीओ पर सरकार का सख्त, 11319 की मान्यता रद्द

1 नवंबर से खत्म मानी जाएगी इन एनजीओ की मान्यता।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 11, 319 एनजीओ की मान्यता खत्म कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन एनजीओ के पंजीकरण की वैधता एक नवंबर, 2016 से समाप्त मानी जाएगी और इनको कोई विदेशी चंदा नहीं मिल सकेगा।

rajnath

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि उसने उन 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है जिन्होंने इस साल 30 जून तक एफसीआरए के तहत पंजीकरण के नवीकरण के लिए आवेदन नहीं किया था।

गृह मंत्रालय ने जिन 11, 319 एनजीओ के लाइसेंस रद्द किए हैं उनमें 50 काफी बड़े स्तर पर काम करने वाले एनजीओ हैं। जो अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करते हैं।

केंद्र सरकार के इस फैसले से विदेशी चंदा प्राप्त करने की अनुमति वाले गैर-लाभकारी संगठनों की संख्या 20,500 रह गयी है जो वर्ष 2010 में एफसीआरए के तहत पंजीकृत हुए 42,500 संगठनों की आधी भी नहीं हैं।

पिछले साल (2015) में गृह मंत्रालय ने 10,000 गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरए पंजीकरण इसलिए रद्द किए थे। इन्होंने लगातार तीन वर्षों के अपने सालाना रिटर्न दाखिल नहीं किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+