कर्नाटक में 1 जनवरी से खुल जाएंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल
कर्नाटक में 1 जनवरी से खुल जाएंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल
10th and 12th schools will open in Karnataka from January 1 : कोरोना महामारी के कारण अधिकांश राज्यों में स्कूल कालेज बंद चल रहे हैं। स्कूल ऑनलाइन ही पढ़ाई करवा रहे हैं। वहीं अब कर्नाटक की बी एस येदियुरप्पा की सरकार ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा के लिए कक्षाएं 1 जनवरी से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने ये जानकारी सोमवार को दी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेन्ट्स के स्कूल खोलने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार ने स्कूलों और छात्रों को कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन को आवश्यक रूप में से फॉलो करने का आदेश दिया है।
बता दें कोरोना महामारी के कारण मार्च माह में ही स्कूलों, कालेजों और विवि को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कुछ राज्यों ने कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के साथ ही स्कूल खोल दिए थे, लेकिन कुछ राज्य स्कूल को खोलने के पक्ष में नहीं थे। वहीं अब जनवरी से कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है और स्कूल खोलने का आदेश दे दिया है। कर्नाटक भी उन्हीं राज्यों में से एक है। कर्नाटक के अलावा बिहार झारखंड ने भी स्कूल खोलने का निर्णय लिख है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार अभी भी अपने निर्णय पर अडिग है कि जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक वो स्कूल खोलने की इजाज नहीं देंगे।
बिहार प्रदेश की सरकार ने बिहार में सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को खोलने की परमीशन दे दी है। इस आदेश के अनुसार 4 जनवरी को 2021 से पूरे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स खुल जाएंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने कोरोना से लोगों को बचाव करने के लिए कोरोना संबंधी सरकारी गाइडलाइन को फॉलो करने का आदेश दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भी संभवत: 4 जनवरी से स्कूल खोलने की परमीशन दे देगी।












Click it and Unblock the Notifications