आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर 10 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि लोकेंद्र कुमार सेना का जवान था। मृतकों में तीन सदस्य एक ही परिवार के हैं। हादसे में मरने वाले एक ही परिवार के तीन लोग बिहार के औरंगाबाद से थे। हादसे में मनोज कुमार ने पत्नी श्वेता सिंह और अपने दो बच्चों शौर्या एवं समहिता कुमारी को खो दिया। परिवार बेंगलुरु से औरंगाबाद लौट रहा था। यह भीषण रेल दुर्घटना यहां से 700 किलो मीटर दूर विजयनग्राम शहर के पास स्थित गोतलम में हुई। दुर्घटना उस समय हुई जब अलाप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने रेलगाड़ी में आग की लगने की अफवाह के बाद रेलगाड़ी की चेन खीच कर रोक दी और छलांग लगा दी।
वे लोग विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि बोकारो एक्सप्रेस के नाम से भी जानी जाने वाली अलाप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस केरल के अलाप्पुझा से झारखंड स्थित धनबाद जा रही थी। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे सबसे भयावह हादसा बताया और अधिकारियों को घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के निदेश दिए हैं। वहीं, आंध्रप्रदेश के मुख्य मंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने हादसे पर शोक प्रकट किया है।


Click it and Unblock the Notifications
