बाबरी विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें
बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अहम अंश, इस मामले में कोर्ट ने क्या दिया है अहम फैसला
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने आज बाबरी विध्वंश मामले में बड़ा फैसला देते हुए भाजपा के बड़े नेताओं की मुश्किलें बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपी 13 भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत धारा 120 बी के तहत मामला चलाए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले की अहम सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए, इसके लिए कोर्ट ने बकायदा दो वर्ष का समय निर्धारित किया है।

फैसले की 10 बड़ी बातें:-
1- मामले की सुनवाई को दो साल के भीतर पूरा करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
2- अब मामला लखनऊ कोर्ट में चलेगा, जिसकी हर दिन सुनवाई होगी जोकि अगले दो साल तक जारी रहेगी।
3- विनय कटियार, साध्वी रितंबरा, सतीश प्रधान, चंपत राय बंसल के खिलाफ भी चलेगा इस मामले में मुकदमा।
4- चार हफ्ते के भीतर इस मामले को रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा।
5- कोर्ट नने यह भी साफ कर दिया है कि जबतक कल्याण सिंह राज्यपाल हैं उनके खिलाफ किसी भी तरह का मुकदमा नहीं चलेगा।
6- इस मामले की सुनवाई कर रहे किसी भी जज का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
7- सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश कि इस मामले में कोर्ट साधारण परिस्थिति में मामले की सुनवाई स्थगित नहीं कर सकता है।
8- लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित तमाम भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिश षड़यंत्र का मामला चलेगा।
9- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को इस मामले में छूट दी है।
10- सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्वंश मामले में सीबीआई की उस अपील को स्वीकार कर लिया है जिसमें सीबीआई ने वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ साजिश का मामला वापस नहीं लेने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications