मोदी की जगह अपनी ही पार्टी को निशाना बना बैठे राहुल गांधी, उनकी 10 बड़ी गलतियां
नई दिल्ली। राहुल गांधी रहते-रहते कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे सोशल मीडिया पर उनके 'ज्ञान' को लेकर उंगली उठने लगती है। कभी वो अपनी ही पार्टी को घमंडी कह देते हैं तो कभी आलू की फैक्ट्री लगाने की बात कहते हैं। इस बार भी बर्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में युवाओं के साथ बात करते हुए राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनका मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में सांसदों की संख्या को 546 बता दिया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। तो आइए आपको राहुल गांधी के 10 मजाकिया बयानों के बारे में बताते हैं।

आज सुबह जब मैं रात को सो कर उठा
बयान नंबर 1- जब पता ही नहीं चला कि राहुल सुबह की बात कर रहे हैं या रात की। जी हां, राहुल गांधी को जब उपाध्यक्ष बनाया गया तो उन्होंने अपने भाषण में कहा, आज सुबह जब मैं रात को सोकर उठा।
बयान नबंर 2- चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राहुल गांधी कहते हैं- अभी उनसे मिलूंगा। 6 कैंडिडेट हैं. आपके लिए लड़ाई लड़ते हैं, सब के सब। सबके सब लड़ाई लड़ते हैं। (कागजों में कुछ ढूंढते हुए) अरे कहां हैं उनके नाम?

गुजरात को यहां की महिलाओं ने दूध देकर बड़ा किया
बयान नंबर 3- गुजरात में 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान एक रैली के राहुल गांधी कहते हैं - अगर गुजरात को किसी ने खड़ा किया है. गुजरात को अगर किसी ने दूध दिया है, तो यहां की महिलाओं ने दिया है।
बयान नंबर 4- राहुल गांधी के एक भाषण से पता ही नहीं चल पाया कि वो किसे बड़ा बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात यूनाइटेड किंगडम से बड़ा है और अगर यूरोप और यूएस को साथ रख दें तो भारत उससे भी बड़ा है।

आलू फैक्ट्री से निकलती है
बयान नंबर 5- अमेठी में आलू की फैक्ट्री को लेकर दिए गए बयान को भी विपक्ष ने राहुल को घेरने के लिए लगातार इस्तेमाल किया। इसे तो लेकर राहुल गांधी का अबतक मजाक बनाया जाता है।
बयान नंबर 6- चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राहुल गांधी कहते हैं- अभी उनसे मिलूंगा. 6 कैंडिडेट हैं। आपके लिए लड़ाई लड़ते हैं, सब के सब। सबके सब लड़ाई लड़ते हैं। (कागजों में कुछ ढूंढते हुए) अरे कहां हैं उनके नाम?

महिलाओं को क्या लगता है बलात्कार किया
बयान नंबर 7- रैली के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी भीड़ से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है, महिलाओं को क्या लगता है? इज्जत की आपकी? भ्रष्टाचार किया...बलात्कार...सॉरी बलात्कार किया।
बयान नंबर 8- एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी कहते है कि आज हर जगह पॉलिटिक्स है। ये आपकी शर्ट में है, यह आपकी पैंट में है। हर जगह है ये पॉलिटिक्स।

मेकइन इंडिया को लेकर उड़ा मजाक
बयान नंबर 9- बेंगलुरु में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों से पूछते हैं कि 'मेक इन इंडिया काम नहीं कर रहा है। क्या ये काम कर रहा है?' उम्मीद के उलट स्टूडेंट जवाब देते हैं- हां कर रहा है। इसके बाद राहुल स्वच्छ भारत के बारे में पूछते हैं लेकिन उसका जवाब भी हां में होता है।
बयान नंबर 10- कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा- कांग्रेस में एक भी नियम-कानून नहीं चलता। एक भी नियम-कानून इस पार्टी में नहीं है। हर दो मिनट में नए नियम बनाते हैं, पुराने दबा दिए जाते हैं। किसी को नहीं मालूम कि कांग्रेस पार्टी के नियम क्या हैं। मजेदार संगठन है, कभी-कभी मैं पूछता हूं अपने आप से कि भैया ये पार्टी चलती कैसे है?












Click it and Unblock the Notifications