भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बारें में जानिए ये 10 अहम बातें
नयी
दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज देश के सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का कार्यक्रम कृष्ण मेनन मार्ग स्थित अटल जी के आवास पर ही होगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>खुद
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में शामिल होंगे। ऐसे में भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले अटल जी के बारे में 10 बातें जरुर जान लें। id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
अटल को भारत रत्न सम्मान
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई कानपुर में की।

अटल को भारत रत्न सम्मान
अटल जी अपने छात्र जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। पीजी करने के बाद उन्होंने एलएलबी में दाखिला लिया, लेकिन वो बीच में पढ़ाई छोड़कर राजनीति में शामिल हो गए।

अटल को भारत रत्न सम्मान
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 23 दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

अटल को भारत रत्न सम्मान
अटल बिहारी वाजपेयी 1968 से 1973 तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे थे।1955 में उन्होंने जनसंघ के टिकट पर अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गए।

अटल को भारत रत्न सम्मान
इस हार के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और 1957 में जनसंघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ा।

अटल को भारत रत्न सम्मान
पहली बार वो बलरामपुर से चुनाव जीतकर वह पहली बार लोकसभा पहुंचे। उन्होंने 1977 में पहली बार मोरारजी देसाई के साथ पहली बार सरकार बनाई और उसमें वो विदेश मंत्री बनें।

अटल को भारत रत्न सम्मान
बतौर विदेश मंत्री अटल जी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में हिन्दी में भाषण दिया। संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले वो पहले नेता थे।

अटल को भारत रत्न सम्मान
सबसे बड़ी बात ये की अटल जी एक सफल राजनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी हैं।

अटल को भारत रत्न सम्मान
अटल जी एक सफल संपादक रहे हैं। उन्होंने लंबे वक्त तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर-अर्जुन आदि पत्र-पत्रिकाओं के संपादक रहे।

अटल को भारत रत्न सम्मान
कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं अटल बिहारी वाजपेयी। 1992 में उन्हें पद्म विभूषण, 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार, 1994 में श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 1994 में ही गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications