महज 10 सेकेंड में सीआरपीएफ के जवान हो गए सतर्क, बच गई 10 जवानों की जिंदगी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के 10 जवानों की जान जाते-जाते बची है। सीआरपीएफ की 168 बटालियन के जवान सर्चिंग पर थे। वे लोग तरेम मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे। यह इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है और बेहद ही खतरनाक है। पास में ही जगरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था, जहां पर नक्सलियों ने भारी-भरकम आईईडी प्लांट कर दिया, ताकि पुलिस और सुरक्षा बलों को धमाका कर के उड़ाया जा सके। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आईईडी कब प्लांट किए गए थे। इस आईईडी की चपेट में आने से पहले ही जवान सतर्क हो गए और सीआरपीएफ के 10 जवानों की जान जाते-जाते बच गई।

यह आईईडी 14-14 किलो वजह की थीं, जो किसी भी लैंडमाइन व्हीकल के परखच्चे उड़ाने के लिए काफी थे। आईईडी ब्लास्ट होने से महज 10 सेकेंड पहले ही जवान सतर्क हो गए, वरना सीआरपीएफ के 10 जवानों की मौत हो सकती थी। इसके बाद जवानों ने बड़ी ही सतर्कता से 14 किलो वजन की तीनों आईईडी को निकाला और नष्ट कर दिया। आखिरी पलों में अपने पैरों को रोकने के लिए जवान भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
वहीं दूसरी घटना कल्याण इलाके में हुई है, जिसें एक जवाब घायल हो गया है। कल्याण में डीआरजी का एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आ गया। हालांकि, धमाका होते ही पीछे चल रहे सभी जवान सतर्क हो गए। घायल जवान का नाम जयमन है, जिसे दंतेवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जवान के पैर और शरीर के कई अंग जख्मी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications