जम्मू-कश्मीर: आंतकियों ने कुलगाम में आम नागरिक को गोली मारी

श्रीनगर। घाटी में आतंकी गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। सेना के साथ-साथ आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अब तक मली जानकारी के मुताबिक कुलगाम के कीलम गांव में आंतकियों ने आम नागरिक को निशाना बनाया। वहीं कश्मीर के गांदरबल के मानसबल इलाके में सुरक्षाबल पर ग्रेनेड से हमला किया गया है।

 Grenade Blast on Security Force in Ganderbal in Jammu Kashmir, several injured
अभी तक की जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए उनपर ग्रेनेड से हमला किया गया, लेकिन निशाना चूक गया और इस हमले की चपेट में स्थानीय लोग आ गए। खबर लिखे जाने तक इस हमले में 15 लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन हमले में घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि रमजान के पाक महीने में केंद्र सरकार ने कश्मीर में सीजफायर का ऐलान किया था। इस दौरान कश्मीर में आतंकी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई। अब सरकार ने घाटी में सीजफायर हटा लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 14 जून को ही श्रीनगर में राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की आतंकियों ने निर्ममता से हत्या कर दी। वहीं ईद की छुट्टी पर घर जा रहे सेना के जवान औरंगजेब का अपहरण कर आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी। अब सेना घाटी में आतंकियों ने अपने जवान की हत्या का बदला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+