छत्तीसगढ़: बाबा रामदेव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम रमन सिंह समेत 1 लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर बाबा रामदेव और सीएम रमन सिंह ने एक लाख से अधिक लोग के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

भिलाई। योग गुरू बाबा रामदेव ने आज सुबह एक बार फिर से अपने योग के जरिए लोगों को चकित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर बाबा रामदेव और सीएम रमन सिंह ने एक लाख से अधिक लोग के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए भिलाई के जयंती स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया था।

आपको बता दें कि ये तीन दिवसीय शिविर आयोजन युवा भारत व पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित किया गया था, ये पूरी तरह से निशुल्क था।इस शिविर के अंतिम दिन 12 जनवरी को एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया है।

छत्तीसगढिया... सबले बढिया....

योग शिविर में 5 प्रमुख आसनों के माध्यम से आज विश्वरिकार्ड बनाया, विश्व कीर्तिमान बनाने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर यह रिकार्ड बना है ऐसे कहा भी जाता है छत्तीसगढिया... सबले बढिया.... । मालूम हो कि बाबा रामदेव ने इससे पहले 2016 में मध्य प्रदेश में 50 हजार लोगों के साथ सूर्य नमस्कार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+